दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अक्टूबर। शहर का हृदय स्थल प्राचीन शीतला मंदिर, बैगापारा में क्वांर नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के बैगापारा मां शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है।
श्री शीतला सेवा समिति के सद्स्य मनोज चन्द्राकर ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत कई वर्षों से मां शीतला मंदिर बैगापारा में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। जिसमें शहर के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य जिले के भक्त भी ज्योति कलश प्रज्जवलित करते है। वहीं हर वर्ष बैगापारा मिनी स्टेडियम में जय शीतला यंग क्लब द्वारा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमे आसपास के लगभग 10 वार्डवासियों उत्त कार्यक्रम में सम्मलित होते है, जो कि 50 हजार से ऊपर रहते हैं।
मंदिर के आचार्य राजेश मढ़ी शर्मा ने बताया कि क्वार नवरात्रि का प्रारंभ प्रात काल में 25 अक्टूबर को मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित एवं वेदी पूजन घट स्थापना कर किया जाएगा। इसके अलावा पंचमी 19 अक्टूबर गुरुवार को कलश चढ़ावा, अष्टमी हवन 22 अक्टूबर रविवार इसके अलावा 23 अक्टूबर सोमवार को शाम 6 बजे शोभायात्रा कलश विसर्जन किया जायेगा साथ ही मनोकामना, ज्योति कलश की राशि कार्यालय में सुबह एवं शाम को लिया जा रहा है। श्री शीतला सेवा समिति द्वारा मंदिर के विकास के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।