दुर्ग

4 लाख रूपए की लागत से होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण
08-Oct-2023 8:24 PM
4 लाख रूपए की लागत से होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 अक्टूबर। जिला पंचायत विकास निधि के अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प अनुसार जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन द्वारा विधानसभा पाटन में विकास कार्य के लिए 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कार्यो के संपादन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा पाटन अंतर्गत ग्राम औसर में भाठापारा कला मंच के पास अतिरिक्त कक्ष एवं सीमेंटीकरण के लिए 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 


अन्य पोस्ट