दुर्ग
जिले 53 प्रतिशत से अधिक युवा मतदाता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अक्टूबर। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 53.47 प्रतिशत युवा मतदाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में इनकी निर्णायक भूमिका रहेगी इनके संख्या बल के हिसाब किसी भी प्रत्याशी के लिए विजय की राह इन युवा मतदाताओं को साधकर ही निकलेगी।
जिले मतदाता सूची का गत दिवस अंतिम प्रकाशन किया गया, इसके अनुसार जिले में कुल 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता है उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इनमें 7 लाख 65 हजार युवा मतदाता है, अर्थात आधे से अधिक मतदाता युवा वर्ग से है, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष की है। इनमें 40 हजार 62 ऐसे है जो पहली बार मतदान करेंगे जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है।
वैसे तो चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हैं इनमें युवा मतदाताओं के हित के भी दावे उनके द्वारा किए जाते है, मगर जिले के जो युवा मतदाता वे अपने क्षेत्र के प्रत्याशी या राजनीतिक दल से क्या अपेक्षा रखते जिसके हिसाब से वे उन्हें परख कर इस चुनाव में वोट करना चाहते है।
‘छत्तीसगढ़’ ने कुछ युवा मतदाताओं उनकी राय जानना चाहा दुर्ग निवासी युवा अनिल यादव का कहना है कि वे रोजगार की उपलब्धता को ध्यान में रखकर वोट करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध जो बेहतर कार्य करने पर जो ठोस योजना लेकर आएगा वहीं उनकी पहली पसंद होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे।
ग्राम डुन्डेरा निवासी तामेश बारले का कहना है कि एक नया भर्ती कानून राज्य सरकार को बनाना चाहिए ताकि एक निश्चित तय समय में भर्ती प्रकिया पूरी हो सके जिससे युवा वर्ग सरकार के लेट लतीफी के शिकार न बने। उन्होंने कहा कि बहुत पदों भर्ती की प्रक्रिया सालों बाद भी पूरी नहीं हो पाती है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की समय सीमा निर्धारित हो इसके लिए केलेण्डर जारी कर अमल लाया जाय साथ ही शासकीय नौकरी में भर्ती पारदर्शिता लाने का ठोस प्रयास करने वालों को वे चुनेंगे वहीं ग्राम कोडिय़ा निवासी युवा आदित्य भारद्वाज का कहना है कि देश और समाज का दारोमदार युवा पीढ़ी पर ही टीका होता है, जब तक युवाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सबल न बनाया जाए तब तक समाज की तरक्की सम्भव नहीं है।
छग में युवाओं के लिए आईटी, समाजकार्य, नर्सिंग और कृषि क्षेत्र में विशेष क्रियान्वयन करने की जरूरत है, पर्याप्त रोडमैप नहीं होने के कारण प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। इंजीनियरिंग, कृषि, समाजकार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लाखों युवा उचित अवसर नहीं मिलने से भटक रहे हैं। भ्रष्टाचार प्रतिभावान युवाओं का अवसर छीनता जा रहा है, कौशल प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति न बेरोजगारी भत्ते और नौकरी के नाम पर सिर्फ लीपापोती नहीं चलेगी अब युवा समझदार हो रहा है और अपने वोट की कीमत बखूबी समझ रहा है।
किसी की पार्टी के राजनेता युवाओं को सिर्फ वोटबैंक न समझें, उन्हें बहलाने के लिए छोटे-मोटे उपहार देने की बजाय, उनके बेहतर भविष्य के लिए सार्थक इंतजाम करें तभी युवा मतदाता उनको अवसर प्रदान करेगी। वहीं बड़ी संख्या में युवा मतदाता अनियमित कर्मचारी है वे अपने हित को ध्यान में रखकर मनदान की बात करते नजर आए।