दुर्ग

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ली अंगदान की शपथ
07-Oct-2023 3:11 PM
जिला अस्पताल में चिकित्सकों  ने ली अंगदान की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय दुर्ग में शुक्रवार को समस्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को कायाकल्प योजना से संबंधित प्रशिक्षण सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसके अंतर्गत अस्पताल में मानक अनुरूप साफ सफाई, जैव अपशिष्ट का उचित प्रबंधन, अस्पताल का उचित रख रखाव, संक्रमण से बचाव हेतु रखी जाने वाली सावधानियाँ जैसे अनेक विषयों पर समस्त विभागों मे व्यवस्था मानक अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये गये। कायाकल्प योजना 2023-24 अंतर्गत जिला अस्पताल दुर्ग सतत रूप से कार्य कर रहा है।

साथ ही समस्त चिकित्सकों से अंगदान की शपथ भी डॉ.अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा दिलाई गई। हमारे देश मे प्रत्यारोपण के लिये अंगों और उत्तकों की कमी को देखते हुए यह शपथ ली गयी कि वे अपने परिवार, मित्रो एवं देशवासियों को भी अपने अंग एवं उत्तक दान करने के लिए प्रेरित करेंगे।


अन्य पोस्ट