दुर्ग
18 वर्षों से फरार वारंटी पकड़ाया
06-Oct-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 अक्टूबर। पिछले 18 वर्ष से फरार बेम्यादी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर, नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव एवं पुलिस टीम पुराने वारंटियों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। 5 अक्टूबर को कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव, आरक्षक ललित साहू, त्रिलोचन ठाकुर एवं अन्य ने 18 वर्ष से फरार बेम्यादी वारंटी राधेलाल सारथी 45 वर्ष पिता जरदु सारथी निवासी बजरंग पारा कुंदरापारा तालाब के पास दुर्ग को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323,341, 506 बी, 324 के तहत अपराध दर्ज था और वह वर्षों से फरार चल रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे