दुर्ग

भिलाई में एशियन पेंट्स का पहला प्रीमियम ‘ब्यूटीफुल होम्स बुटीक’ खुला
06-Oct-2023 3:21 PM
भिलाई में एशियन पेंट्स का पहला प्रीमियम ‘ब्यूटीफुल होम्स बुटीक’ खुला

भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। भारत की पेंट एवं डेकॉर कंपनी एशियन पेंट्स ने भिलाई शहर में अपना पहला प्रीमियम ‘ब्यूटीफुल होम्स बुटीक’ एक मल्टी-कैटेगरी डेकोर शोरूम लॉन्च किया है। दिव्यांश होम डेकोर नंदनी रोड पर शंकर ग्लास सेंटर में स्थित नया एशियन पेंट्स ब्यूचटीफुल होम्स बुटीक टेक्नोलॉजी के ऐसे ट्रेंड्स के साथ खरीदारी का एक अनूठा और शानदार अनुभव देने के लिये तैयार है, जो स्टोर में ग्राहकों को मिलने वाली सर्विस एवं अनुभव को बेहतर बनाएंगे। इस आधुनिक स्टोर का उद्घाटन एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमित सिंगले ने किया है। इस स्टोर में आवासीय तथा वाणिज्यिक जगहों के लिये विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। भिलाई में ब्यूटीफुल होम्स बुटीक 2 हजार 657 वर्गफीट के क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने आप में एक संपूर्ण दुकान है, जहाँ उपभोक्ताओं के लिये सभी होम कैटेगरीज में व्यापक समाधानों की पेशकश होती है। यहाँ पेंट्स एवं वॉलपेपर्स, मॉड्यूलर किचन एवं वार्डरोब्ज, बाथ फिटिंग्स , सॉफ्ट फर्निशिंग्स, यूपीवीसी डोर्स एवं विंडोज, टाइल्स और वुडन फ्लोरिंग में उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला है।


अन्य पोस्ट