दुर्ग

महिला को कार ने मारी ठोकर,
06-Oct-2023 3:21 PM
महिला को कार ने मारी ठोकर,

बेटे ने नोट किया नंबर, चालक की तलाश

भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। भिलाई-3 में बेटे के साथ सब्जी लेने जा रही महिला को कार चालक ने तेज गति से चलाते हुए ठोकर मार दी, जिससे महिला नाली में जा गिरी और उसे चोटें आई है। घटना बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला लेकिन पीडि़त महिला के बेटे ने कार का नंबर नोट कर लिया। अब पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि वसुंधरा नगर भिलाई-3 निवासी 44 वर्षीय सीमा सिंह रात 8 बजे अपने बेटे प्रियांशु के साथ के पैदल घर से सब्जी मंडी भिलाई-3 सब्जी लेने जा रही थीं। तभी सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास सतनाम चौक के पास पहुंचे पीछे से हुंडई कार क्रमांक सीजी 07 एवाई 9333 का चालक अपनी कार को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर महिला को पीछे से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। ठोकर बाद सीमा नाली में गिर गई, प्रियांशु ने उसे उठाया, तब तक एक्सीडेंट कर कार चालक एक्सीडेंट भाग गया। सीमा को चोटें आई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट