दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अक्टूबर। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातक स्वपशासी महाविद्यालय के रसायन विभाग में दिनांक 5 अक्टूबर को रसायन परिषद का उद्घाटन समारोह एडिशनल डायरेक्टर दुर्ग संभाग डॉ. सुशील चंद्र तिवारी के आतिथ्यश में संपन्न हुआ। केमिकल सोसायटी के कन्वीनर डॉक्टर वी एस गीते ने केमिकल सोसायटी के उद्देश्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया कि छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास हेतु केमिकल सोसायटी एक उपयुक्त मंच है जहां छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु देश के मूर्धन्य विद्वानों के लेक्चर, सामाजिक विकास हेतु केमिकल सोसायटी द्वारा छात्रों से सामाजिक कार्यों का संपादन कराना, छात्रों में नेतृत्व विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु केमिकल सोसायटी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ने छात्रों को केमिकल सोसायटी द्वारा समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रसायन के प्रति रुचि बढ़ाने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। महाविद्यालय के प्राचार्य आर एन सिंह ने छात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने के विषय में जानकारी प्रदान की। विभाग अध्यक्ष डा.अनुपंमा आस्थामना ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास में केमिकल सोसायटी की भूमिका के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ. अनुपमा कश्यप ने सभी गणमान्य जनों का आभार प्रदर्शन किया।