दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अक्टूबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं समस्त एम.आई.सी.सदस्यों की उपस्थिति में आहूत की गई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।
मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। जिसमें 15वें वित्त अंतर्गत स्वीकृत पाइप लाइन विस्तार कार्य की लागत रुपये 112.00 लाख हेतु प्रस्ताव को पारित किया गया। अमृत मिशन में बचे हजारों नल कनेक्शन से आम जनता को पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर परिषद ने नगर निगम में उपलब्ध राशि एक करोड़ 18 लाख 97 हजार की स्वीकृति देकर नल कनेक्शन देने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
इसी प्रकार बी ग्रुप में भी नगर निगम ने उपलब्ध ब्याज मद की राशि एक करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये की स्वीकृति देकर डी ग्रुप में परिषद ने स्वीकृति प्रदान की इस प्रकार सी एवं डी ग्रुप में विभाजित कर शहर के नल कनेक्शन से वंचित हजारों नागरिकों को अतिशीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे संबंधित टेंडर प्रक्रिया भी पूरा कर लिया गया है। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध मद अंर्तगत स्वीकृत विभिन्न वार्डों के हर घरों में नल कनेक्शन कार्य के लिए 148.37 लाख को पारित किया गया। और 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत स्वीकृत पाईप लाईन विस्तार कार्य ग्रुप को लागत रू.126.00 लाख ई-टेण्डरिंग के माध्यम निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसको स्वीकृति दिया गया। पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए रुपये 132.00 लाख मेयर इन काउंसिल में मुहर लगाया गया।
इस प्रकार वार्ड 9 स्वप्निल ताम्रकार से गजेन्द्र फेकर, पेरान हिरकाने से संदीप महोबिया तक नाली निर्माण कार्य हेतु राशि रुपये 10.00 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति अधोसंरचना मद 10 करोड़ अंतर्गत प्राप्त है। प्रस्तावित स्थल पर नाली की आवश्यकता नहीं होने के कारण पार्षद द्वारा नवीन कार्यस्थल गिरधारी नगर पुलिया से हर्ष फ्लेक्स तक नाली निर्माण कार्य कराये जाने हेतु अनुशंसा की गयी है।कार्य की लागत राशि 10.00 लाख होगी।अत: स्थल परिवर्तन की स्वीकृति हेतु प्रकरण को स्वीकृति दी गई।
अधोसंरचना मद अंतर्गत प्राप्त कार्यादेश तहत राशि 15.00 लाख का राजेंद्र पार्क दुर्ग में डोम शेड निर्माण को परिवर्तित कर सुराना कॉलेज के सामने एस.एल.आर.एम.सेण्टर में डोम शेड का निर्माण कार्य किया जाना है।
चयनित स्थल सुराना कॉलेज के सामने एसएलआरएम् सेण्टर में निर्माण,अधोसंरचना मद राशि 15.00 लाख का पटेल चौक में डोम शेड निर्माण को वर्तमान कर वार्ड 17 धमधा नाका एसएलआरएम सेण्टर में डोम शेड का निर्माण, चयनित स्थल वार्ड 17 धमधा नाका एसएलआरएम सेण्टर में निर्माण,अधोसंरचना मद राशि 7.50 लाख से मोहन नगर कालीबाड़ी के सामने बस स्टॉप का निर्माण कार्य वर्तमान में चर्चा के बाद उक्त स्थल से परिवर्तित कर रिषभ ग्रीन सिटी मेन गेट के पास पुलगांव में बस स्टॉप निर्माण।
दुर्ग निगम सभागार का कार्य किया जा रहा है। निगम सभागार का कार्य निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य में कुल व्यय राशि 6354628/- रुपये है जो की निर्माण कार्य में स्वीकृत राशि 5212963/- रुपये से 21.90त्न (1141665/-रुपये अधिक है। नगर निगम सभागार निर्माण कार्य में व्यय राशि 21.90 फीसदी 1141665/-रुपये स्वीकृत राशि से अधिक व्यय प्रस्तावित किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त अनुदान अंतर्गत स्वीकृत फिल्टर प्लांट से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 2.5 एमएलडी पानी देने लागत रुपये 112.56 लाख। हेतु चर्चाकर प्रस्ताव को पारित किया गया। नगर निगम क्षेत्र वार्डो में उपलब्ध व्याज मद अंतर्गत विभिन्न वार्डों में नल कनेक्शन कार्य सहित कार्यो को स्वीकृत किया गया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,हमीद खोखर,जयश्री जोशी,जमुना साहू,सत्यवती वर्मा,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया,उपआयुक्त मोहेंद्र साहू सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।