दुर्ग

बैठक में राजस्व वसूली पर चर्चा
06-Oct-2023 3:12 PM
बैठक में राजस्व वसूली पर चर्चा

भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तलब किया। बैठक में एक-एक वार्ड की राजस्व वसूली के विषय पर विस्तार से जानकारी संबधित सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा कमिश्नर के समक्ष रखी गई। ज्ञात हो कि भिलाई चरोदा निगम के पूर्व संपत्ति कर अधिकारी की सेवानिवृत्ति जून 2023 में होने के बाद अरूणिमा दुबे सहायक राजस्व अधिकारी को यह प्रभार सौंपा गया। बैठक में अरूणिमा दुबे सहायक राजस्व अधिकारी समेत सभी वार्डो में संपत्ति कर वसूल करने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बैठक में उपस्थित समस्त राजस्व अमले को वास्तविक एसेसमेंट कर करों का निर्धारण करने निर्देश दिया है।


अन्य पोस्ट