दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अक्टूबर। सुने आवास का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, 25 हजार नगद एवं घर के कीमती सामान की चोरी कर ली।
शोक कार्यक्रम से लौट कर आने के बाद प्रार्थी ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक विद्या पब्लिक स्कूल के पास हरी नगर निवासी सतीश कुमार शर्मा मार्केटिंग का कार्य करता है। वह छोटे भाई के देहांत होने के शोक कार्यक्रम में शामिल होने 12 सितंबर की रात लगभग 9 बजे घर में ताला लगाकर रायपुर परिवार सहित गया हुआ था।
कार्यक्रम पश्चात 15 सितंबर की सुबह 10 बजे वह वापस आया तो देखा घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दोनों कमरों में रखे अलमारी एवं दीवान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखें सोने की दो अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, कान की कानोती दो जोड़ी, चांदी के पायल, चांदी की बिछिया पांच जोड़ी, चांदी के पांच सिक्के, सोने के पांच सिक्के, सोनी कंपनी का डिजिटल कैमरा, हाथ घड़ी 5 सेट, अष्ट विनायक चांदी की मूर्ति एवं अलमारी में रखे 25 हजार चोरी हो गए थे।