दुर्ग

मेडिकल शॉप से लाखों की चोरी
05-Oct-2023 3:17 PM
मेडिकल शॉप से लाखों की चोरी

दुर्ग, 5 अक्टूबर। शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगद रकम की चोरी के आरोपियों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है वहीं बीती रात मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात को चोरों ने मोहन नगर थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर  ग्रीन चौक स्थित हर्ष मेडिकल शॉप में दवाइयां सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग1,65,000 रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।


अन्य पोस्ट