दुर्ग

भारती विवि में स्वच्छता ही सेवा और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
04-Oct-2023 3:51 PM
भारती विवि में स्वच्छता ही सेवा और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

दुर्ग, 4 अक्टूबर। भारती विवि दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने विवि परिसर में स्वच्छता कार्य में अपनी सहभागिता दी। स्वच्छता ही सेवा 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला स्वच्छ भारत मिशन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी उत्पन्न करना, ‘स्वच्छता हर किसी का कर्तव्य है!’ की अवधारणा को सुदृढ़ करना और राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष समारोह का समापन करना है। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों द्वारा विवि परिसर में आम, अमरूद, कटहल, आंवला, बादाम आदि वृक्षों का रोपण किया गया।

उक्त कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समस्त संकायों के विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने सहभागिता दी तथा डॉ.समन सिद्दीकी, डॉ. निशा गोस्वामी, डॉ मुकेश रॉय, डॉ गुरुसरन लाल, डॉ रोहित कुमार वर्मा, जयंत बारिक, अभिषेक तिवारी, श्वेता सिंह, कु. भूमिका साहू, रेणु गुप्ता, कु. आस्था चतुर्वेदी, श्रीमती सपना पाठक आदि प्राध्यापकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा किया गया। 


अन्य पोस्ट