दुर्ग

सीएम ने किया सी-मार्ट का लोकार्पण
04-Oct-2023 3:43 PM
सीएम ने किया सी-मार्ट  का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अक्टूबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गंज मंडी काम्प्लेक्स में भव्य सी-मार्ट का लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने। दरअसल दुर्ग में उत्पादित बेहतरीन और अनूठी सामग्रियों के एक ही स्थान पर विक्रय की उपलब्धता के लिए राज्य सरकार द्वारा जिलों में सी मार्ट की शुरुआत की गई है।  इस मौके पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित रहे।

 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालय में राज्य के लघु, कुटीर उद्योगों, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिये सुपर मार्केट की तर्ज पर सी-मार्ट प्रारंभ किये जा रहे हैं। सी-मार्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लघु, कुटीर उद्योगों और परंपरागत शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुंभकारों के साथ महिला समूहों, गोठान में निर्मित सामग्री के साथ-साथ वन विभाग के उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। जिसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट