दुर्ग

यूजीसी ने पीएचडी के लिए किया परिवर्तित नियमों को राजपत्र के माध्यम से किया जारी
03-Oct-2023 4:12 PM
यूजीसी ने पीएचडी के लिए किया परिवर्तित नियमों को राजपत्र के माध्यम से किया जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दुर्ग, 3 अक्टूबर।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा 7 नवंबर 2022 को प्रकाशित असाधारण राजपत्र के माध्यम से पीएचडी संबंधी नियमों में अनेक परिवर्तन किये गये हंै। इन परिवर्तनों पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इन परिवर्तनों को अंगीकृत किये जाने हेतु हेमचंद  यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं राजभवन को भेजेगा तत्पश्चात् अनुमोदन प्राप्त होने पर पीएचडी अधिनियम 45 में संशोधन के द्वारा सभी परिवर्तित नियम लागू हो जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव ने बताया कि यूजीसी द्वारा परिवर्तित किये गये नियमों में ऐसे प्राध्यापक जिन्हें सेवानिवृत्त के केवल तीन वर्ष शेष बचे हैं, वे किसी नये शोधार्थी को अपने मार्गदर्शन में पीएचडी हेतु पंजीकृत नहीं करा सकते। जो शोधार्थी पहले से पंजीकृत है केवल उनका मार्गदर्शन पीएचडी समाप्ति तक सेवानिवृत्त के पश्चात् भी जारी रख सकते हैं।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार पूर्व में किसी सहायक प्राध्यापक को शोधनिर्देशक के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय उत्कृष्ट मान्यता प्राप्त शोध जर्नल्स में दो शोधपत्रों को प्रकाशित करना अनिवार्य था, परन्तु अब नये नियमों के अनुसार तीन शोधपत्र प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

 इसी प्रकार प्राध्यापकों हेतु 08 सीट, एसोसिएट प्रोफेसर हेतु 06 सीट तथा सहायक प्राध्यापक हेतु 04 सीट के आबंटन में अब शोधार्थी के सहषोधनिर्देशक बनने पर भी रिक्त सीटों में इसे जोड़ा जायेगा। पूर्व में केवल निर्देशक बनने पर ही सीटों की गिनती की जाती थी।

महिला शोधार्थियों को 240 दिन का मातृत्व अवकाष की पात्रता भी चिकित्सीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद स्वीकृत की जा सकेगी। अब तक महाविद्यालयों के विभागों में गठित की जाने वाली डीआरसी अर्थात डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी का नाम परिवर्तित कर रिसर्च एडवाइजरी कमेटी कर दिया गया है। पीएचडी में प्रवेश हेतु ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा में 70 प्रतिशत अधिभार लिखित परीक्षा को तथा 30 प्रतिषत् अधिभार साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट