दुर्ग

बीएफओ के सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात सहित नगद चोरी
03-Oct-2023 3:44 PM
बीएफओ के सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात सहित नगद चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 अक्टूबर। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत गत दिनों रायपुर के फारेस्ट विभाग बीएफओ के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात,नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

 पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि केलाबाड़ी दुर्ग निवासी साजिदा बनो फारेस्ट विभाग रायपुर में बीएफओ के पद पदस्थ है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 सितंबर की दोपहर 2 बजे अपने घर में ताला लगाकर अपने मायके राजनांदगांव परिवार के साथ गई थी। 12 सितंबर को प्रार्थिया के किरायादार ने फोन पर बताया कि उनके घर के पीछे के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। तब प्रार्थिया अपने घर केलाबाड़ी दुर्ग आयी देखी तो घर के पीछे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखी तो आलमारी में रखे दो जोड़ी सोने की कंगन, दो सोने का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी का पायल, दो चांदी की अंगूठी, एक आई फोन स्माटर्वाच, एक टाइटन की घड़ी, दो मोबाइल एवं  25 हजार रुपए नगद तथा प्रार्थिया एवं प्रार्थियां के बेटे का कक्षा पहली से कॉलेज का रिजल्ट व अन्य शैक्षणिक प्रमांण पत्र तथा दोनों का ड्राइविंग लाइसेंस, चार पासपोर्ट, राशन कार्ड, गैस कार्ड, गाडिय़ों का कागजात व गाड़ी की चाबी को कोई अज्ञात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी कर ले गया था।


अन्य पोस्ट