दुर्ग

शीतला तालाब सुपेला में डूबने से युवक की मौत
03-Oct-2023 3:43 PM
शीतला तालाब सुपेला में डूबने से युवक  की मौत

दुर्ग, 3 अक्टूबर। सुपेला थाना अंतर्गत सोमवार को शीतला तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।  सुपेला पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस शव का पंचनामा कर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी में रखवा दिया है। सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। शीतला तालाब में कुछ युवक नाव की सवारी कर रहे थे। इसी दौरान  प्रकाश चौहान पिता मनोज चौहान (19) निवासी इंद्रा नगर सुपेला पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों को युवक के घर वालों को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर टीम प्रभारी धनीराम यादव,सहायक प्रभारी,ईश्वर खरे,राजू महानंद, हबीब खान,विनय,मोहन,दिनेश, सूरज, महेश, दिलीप,राजेश यादव, कली राम शामिल थे।

 टीआई श्री शर्मा ने बताया कि मृतक कक्षा 12 तक पढ़ा था और  अपने नाना-नानी के घर रहता था।


अन्य पोस्ट