दुर्ग

सविष्करा 2023 एग्जीबिशन ऑफ टेलेंट का आयोजन
03-Oct-2023 2:40 PM
सविष्करा 2023 एग्जीबिशन ऑफ टेलेंट का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर।
महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सविष्करा 2023 एग्जीबिशन ऑफ टेलेंट  का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।  

प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल के जरिए उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा की गई अन्य गतिविधियों की भी प्रदर्शनी की गई जिसमें अभिभावक गण व अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैन तरुण क्लब के सदस्य गण संजय देशलहरा, अतिन  लूनिया, डॉ. श्रेणिक नाहटा जी, महावीर जैन विद्यालय की प्राचार्या प्रभा वर्मा जी, पारस जैन एवं प्रधान पाठिका प्रज्ञा जैन व शिक्षिका नायडू मैडम ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की व उन्हें प्रोत्साहित किया। उपरोक्त कार्यक्रम प्राचार्य सतीश कसार के मार्गदर्शन व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

 


अन्य पोस्ट