दुर्ग

सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया
02-Oct-2023 3:27 PM
सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया

दुर्ग, 2 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरीय निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभायी। नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक-चौराहा, गलियां, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की भी सफाई की गई। इसी तरह प्रमुख गांवों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों ने अपने शहर और गांव को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली।


अन्य पोस्ट