दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अक्टूबर। देश के विभिन्न शहरों से शीतल मुनि पर आस्था रखने वाले गुरु भक्त दुर्ग पहुंचे शीतल मुनि के मुखारविंद से मंगल पाठ ग्रहण किया
देश के विभिन्न हिस्सों से 14 वें सामायिक स्वाध्याय संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने राजस्थान पंजाब गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश बेंगलुरु तमिलनाडु चेन्नई के विभिन्न शहरों से सामाजिक स्वाध्याय सम्मेलन में हिस्सा लेने सामाजिक स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक शीतल मुनि के दर्शन वंदन के लिए दुर्ग पधारे। महेश कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंडप में सामायिक स्वाध्याय सम्मेलन में सभी उपस्थित लोग सामायिक वेशभूषा में सामायिक व्रत लेकर 6 के के जीवों का संकल्प लेकर उनकी रक्षा की।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक जैन संत श्री शीतल मुनि ने कहा समायिक के साथ अच्छे ग्रंथों का स्वाध्याय करना पवित्र सामयिक के लिए अत्यंत आवश्यक है तभी तभी उत्कृष्ट सामयिक की साधना हो सकती है तभी संयमित जीवन जीने का ज्ञान स्वाध्याय के द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।
सामाजिक स्वाध्याय संघ के अधिवेशन का उद्घाटन संतोष पुजारी रायपुर अजीत मेहता पूर्व विधायक टोंक राजस्थान अशोक पटवा रायपुर संतोष अग्रवाल बागबाहरा सुरेश कांकरिया चेन्नई सोहन वैद्य बालाघाट मदन बरडिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे।
साधना से शिखर तक ग्रंथ आधारित धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 1200 लोगों ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय सामाजिक स्वाध्याय संघ के द्वारा साधना से शिखर तक ग्रंथ पर आधारित धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजन किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण समारोह इस अधिवेशन में संपन्न हुआ जिसमें सुरेश कुमार इंदरगढ़ कोटा प्रथम स्थान पर रहे वहीं कच्छ भुज की आकृति दोषी द्वितीय स्थान पर रही तृतीय स्थान पर रेनू जैन आगरा रही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शांत होना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
शीतल छाया वर्षावास समिति दुर्ग के पदाधिकारी सम्मानित
सामाजिक स्वाध्याय संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शीतल छाया वर्षवाद समिति दुर्गा के एवंता छाजेड़ निर्मल बाफना नरेंद्र चोपड़ा किशोर बाघमार एवं धर्मचंदजैन टीकम छाजेड़ डॉक्टर प्रफुल्ल जैन का अखिल भारतीय समायिक स्वाध्याय संघ ने इस शानदार अधिवेशन के संयोजन अतिथि सत्कार के लिए अभिनंदन किया गया।
सामाजिक स्वाध्याय संघ के इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुरेश डेरडा , राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण बम प्रकाश चंद बागरेचा पारसमल जी गोखरू राष्ट्रीय महामंत्री सहित बैतूल बालाघाट इंदौर रायपुर नागपुर से अतिथिगण तथा गुरु भक्त पधारे थे। अधिवेशन की पूर्व संध्या पर इंदौर से आई ए भक्ति संगीत की प्रस्तुति देने आई अदिति कोठारी इंदौर ने भक्ति गीतों पर शानदार समा बांध भक्ति गीत को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा समुदाय महिला वर्ग एवं श्रावक-श्राविकाओं भक्ति गीतों का आनंद लिया सहयोग वर्ष संयोग वश कल अदिति कोठारी का जन्म दिवस था राधा कृष्ण मंडप महेश कॉलोनी दुर्ग में अदिति कोठारी का जन्म दिवस का उत्सव भी केक काटकर साथ में मनाया अधिवेशन के सफल आयोजन में श्री चतुर्भुज राठी सामाजिक स्वाध्याय संघ श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल गया नगर जैन परिवार सहित दुर्ग शहर के अनेक जैन संगठनों ने अपना सहयोग प्रदान किया।