दुर्ग

जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चे का ऑपरेशन
01-Oct-2023 4:14 PM
जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चे का ऑपरेशन

दुर्ग, 1 अक्टूबर। जिला अस्पताल में जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ।

जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मरीज तोषन चुरेन्द्र उम्र 9 वर्ष जो कि काकरेल जिला बालोद का निवासी है। आँखों की समस्या के इलाज के लिए विगत 26 सितम्बर को जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया था।

डॉ. कल्पना जैफ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि मरीज को बाये आँख से बिल्कुल नहीं दिखता था, मरीज की प्रारंभिक जाँच के बाद पाया गया कि मरीज जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित था। मरीज की सर्जरी 27 सितम्बर 2023 को जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता भाटीया के नेतृत्व में नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना जैफ एवं डॉ. तरुण वशिष्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई, जिसमें नेत्र सहायक अधिकारियों शत्रुहन सिन्हा, माया लहरे, दुर्गा सिन्हा,  विवेक सोनी एवं आशा ब्रहमभट्ट ओटी नर्सिंग इंचार्ज एवं उनकी टीम द्वारा विशेष योगदान दिया गया। 

जब मरीज अस्पताल आये थे तब उनका विजन 3/60 था, सर्जरी के बाद मरीज का विजन 6/6 हुआ है। अब मरीज बाये आँख से भी पूरी तरह से देख पा रहा है।


अन्य पोस्ट