दुर्ग

बहादुर सिंह ठाकुर के निधन के बाद नेत्रदान दो लोगों को ज्योति मिलेगी
01-Oct-2023 4:05 PM
बहादुर सिंह ठाकुर के निधन के बाद नेत्रदान दो लोगों को ज्योति मिलेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अक्टूबर।
ऋषभ ग्रीन सिटी निवासी बहादुर सिंह ठाकुर के निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा किए नेत्रदान से उनके नेत्रों से दो लोगों को ज्योति मिलेगी एवं दो परिवार नया जीवन जी सकेंगे।

बहादुर सिंह ठाकुर के निधन के पश्चात उनकी पत्नी राही ठाकुर,पुत्र आकाश सिंह,सूरज सिंह, बहू सुरेखा  के नेत्रदान करने का निर्णय लिया एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से सम्पर्क कर नेत्रदान हेतु आग्रह किया।

समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,दीपक बंसल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, जितेंद्र हासवानी,विकास जायसवाल,मोहित अग्रवाल,सुरेश जैन श्री ठाकुर के निवास पहुंचे व नेत्रदान प्रक्रीया प्रारम्भ की।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ ऋचा खंडेलवाल व्  नेत्र सहायक  विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉ ऋचा खंडेलवाल ने कहा  कलेक्ट किये गए कॉर्निया स्वस्थ हैं एवं जल्द ही कॉर्निया दो लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जाएंगे सूरज सिंह ने कहा पिता  के निधन से पूरा परिवार सदमे में है किन्तु आज उनके नेत्रदान से दो परिवारों का भला हुआ दो परिवारों के माध्यम से पिता  हमेशा स्मृति में रहेंगे  व हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

मुकेश राठी ने जानकारी दी कि श्री बहादुर सिंह ठाकुर पूर्व में पान सेंटर चलाते थे एवं आस पास के क्षेत्र में उनके पान के लोग दीवाने थे अत: श्री बहादुर सिंह  के नेत्रदान से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा वलोग नेत्रदान हेतु प्रेरित होंगे तथा भविष्य में इसके सुखद परिणाम आएंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सुरेश जैन ने कहा  हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने बहादुर सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी व  ठाकुर परिवार को नेत्रदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट