दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग ,1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया है।
अभियान के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अधिक से अधिक भ्रमण कर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भाजपा सरकार द्वारा अपने विगत 15 पंद्रह वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम / यात्रा के दौरान बाईक रैली, नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है।
कल दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में भरोसा यात्रा के संबंध में एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के लिए पीसीसी से दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमलकांत शुक्ला, इरफान खान व दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सोसायटी के अध्यक्ष व विधायक ने कहा कि विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सुशासन का राज है भूपेश बघेल के सरकार भरोसे की सरकार है एवं अपने पहले दिन से ही घोषणा पत्र के बातों को पूर्ण करने वाली सरकार है आज हमें लोगों तक एक यात्रा प्रारंभ करनी है जो कि जन-जन में भूपेश बघेल सरकार के लिए जो भरोसा है उसको और मजबूत करना है यह भरोस यात्रा प्रतीक है देश में छत्तीसगढ़ के समृद्धि का, लोगों के खुशहाल जीवन जीने का, आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है किसानों के लिए राज्य शासन के द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक है जन सामान्य तक आसानी से पहुंच रहे हैं।
भरोसा यात्रा का रूट सुबह 9 वजे राजीव भवन से प्रारंभ हो कर शनिचरी बाजार,जवाहर चौक, मोती काम्प्लेक्स,होटल मान, तकिया पारा, सुभाष चौक,फरिश्ता काम्प्लेक्स, पचरी पारा, नया बस स्टैंड,से गांधी प्रतिमा के पास समापन होगा कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरूण वोरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमलकांत शुक्ला दुर्ग विधानसभा प्रभारी इरफान खान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा महापौर धीरज बाकलीवाल मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद प्रवक्ता सुशील भारद्वाज नासिर खोखर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर महामंत्री सैयद अनीस रजा आनंद कपूर ताम्रकार सलभ साहू दीपक जैन दीपक कुमार पटेल प्रीतम देशमुख मनोज मिश्रा जगमोहन ढीमर संदीप श्रीवास्तव अशोक मेहरा साबिर, मोहनलाल सिंह शेष राम सेन रवि प्रकाश ताम्रकार हरीश सिन्हा मनीष सिंह दुष्यंत साहू हरीश साहू पीयूष कुमार साहू तुलाराम साहू हरेंद्र शर्मा कृष्णा देवांगन मनीष यादव भूमिका देशमुख खिलेश्वरी देवांगन सीता टंडन ममता राजपूत संतोषी सारथी गीता राजपूत पासी अली कल्याण सिंग एनी पीटर उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल जोशी की पत्नी व कौशल किशोर सिंह की माता के निधन होने पर उन्हें कांग्रेसियों द्वारा मौन श्रद्धांजलि दी गई ।