दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितम्बर। अब तक रोज हो रही बारिश से अर्ली वेरायटी की धान फसल लेने वाले किसान चिंतित है कई किसानों के खेतों अर्ली वेरायटी की धान फसल में लगी बाली पककर तैयार हो चुके है वहीं इस बारिश सोयाबीन की फसलों को भी नुकसान की संभावना है
जानकारी के अनुसार जिले के किसानों ने 1लाख 49 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की फसलों का क्षेत्राच्छादन लिया है। इनमें 1 लाख33 हजार 699 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ली है इनमें लगभग 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जिले के किसानों ने अर्ली वेरायटी की धान फसल ली है।
इसी प्रकार 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की फसल ली है। कृषक नीलमणि चंद्राकर ने बताया उनके खेतों में लगे अर्ली वेरायटी की धान फसल पककर तैयार हो चुका है एक सप्ताह में धान की फसल काटने लायक हो जाएगा। धमधा क्षेत्र के बहुत से कृषक सोयाबीन की फसल लेते है क्षेत्र के जनपद सदस्य ईश्वरी निर्मलकर का कहना है कि उनके गांव में सोयाबीन की फसल पककर तैयार है आगे भी बारिश जारी रहने से इन फसलों को नुकसान होगा। वहीं कुछ किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल काटने योग्य हो गया है कृषक जालम पटेल का कहना है कि आगे भी बारिश जारी रही तो जहां धान पौधों में बाली आ चुकी उनके गिरने नुकसान होगा कृषक रविप्रकाश ताम्रकार का कहना है कई किसानों के खेतों में धान के पौधे हवा पानी से गिर गए है।
उपसंचालक कृषि ललित मोहन भगत का कहना है कि आगे भी लगातार बारिश जारी रहने से अर्ली वेरायटी की धान फसल के ओवर मैच्यूरिटी होने से दाने झड़ेगे।