दुर्ग

पतोरा में बनेगा 20 लाख से कुर्मि सामुदायिक भवन
30-Sep-2023 3:28 PM
पतोरा में बनेगा 20 लाख से  कुर्मि सामुदायिक भवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 सितम्बर।  पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में 20 लाख की लागत से कुर्मि सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर यह राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा और कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने एक समारोह में इसके लिए भूमिपूजन किया। इसके अलावा साहू सदन में 5 लाख से सीमेंटीकरण और भाठापारा में लक्ष्मी मंच में 5 लाख से शेड निर्माण कार्य के लिए भी भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में हर वर्ग व समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्राथमिकता से कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडी समिति से मौजूदा राशि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम का विकास और सभी वर्ग के लोगों का हित सबकी प्राथमिकता में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार आने वाले दिनों भी विकास व निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कुर्मि समाज के प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने कहा कि विकास के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। सामाजिक एकजुटता से सभी लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। ग्राम के विकास के मामले में सभी को मिलजुलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

समारोह में मंडी समिति के सदस्य भक्तूराम गायकवाड़, सरपंच अंजिता गोपेश साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ, सुरेश कपूर, गोपेश साहू, उदेराम साहू, रूपेन्द्र साहू मौजूद थे।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी.मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी.बी.एस.बंजारे के द्वारा लोगों से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जॉंच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉंच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉंच नि:शुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।


अन्य पोस्ट