दुर्ग

चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार
30-Sep-2023 3:14 PM
चाकू लहराकर लोगों  को डरा धमकाने  वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 30 सितम्बर। धारदार हथियार लेकर गुंडागर्दी करने वाले आदतन बदमाश को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

29 सितंबर की सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुसुम कानन गार्डन नेहरू नगर सुपेला के पास आम जगह पर धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले को डरा धमका रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी राहुल गजभिए पिता सूचित गजभिए 20 वर्ष निवासी रेश्ने आवास नेहरू नगर भिलाई को पकड़ा। आरोपी के पास से लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया है। इस कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक कपिल चौधरी, विशाल सिंह, सुरेंद्र गिरी, प्रकाश तिवारी,रमेश यादव एवं यशवंत महिलांगे का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट