दुर्ग

विधायक-महापौर ने वार्ड 13 में हाई मास्क लाइट लगाने व सीमेंटीकरण सडक़ निर्माण का किया भूमिपूजन
30-Sep-2023 3:08 PM
विधायक-महापौर ने वार्ड 13 में हाई मास्क लाइट लगाने व सीमेंटीकरण सडक़ निर्माण का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 सितम्बर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले समेत वार्ड नगरिकों के बीच हाई मास्क ट्यूबलर पोल में प्रकाश व्यवस्था का भूमिपूजन किया।

ट्यूबलर पोल में प्रकाश व्यवस्था होने से चौक व वार्डो में रोशनी जगमगायगा,बता दे कि वार्ड क्रमांक 13 अग्रसेन चौक से आईएमए चौक सिकोला भाठा तक एवं इंद्रलोक प्रांगण के करीब  से देवेंद्र यादव के निवास तक जिसकी लागत 29.59 लाख बताई गई है। वहीं इंद्रलोक से लेकर देवेंद्र यादव के घर तक सीमेंटीकरण निर्माण कार्य और आर्य नगर दीपांशु काबरा के घर के सामने उद्यान में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया गया।

विधायक अरुण वोरा ने प्रस्तावित विकास कार्यों के लिये भूमिपूजन किया। इसके बाद वे वार्ड में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल पैदल चलकर लोगों से मुलाकात की। लोगों का हालचाल जाना एवं वार्ड की समस्याओं के बारे में भी अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिए। लोगों के साथ बातचीत की और वार्ड के विकास की  जानकारी ली।


अन्य पोस्ट