दुर्ग

किसान अधिकार सभा में नहीं पहुंच पाए टिकैत
29-Sep-2023 3:54 PM
किसान अधिकार सभा में नहीं पहुंच  पाए टिकैत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 सितम्बर। ग्राम ननकठ्ठी में आज आयोजित किसान अधिकार सभा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नहीं पहुंच पाए ऐसी स्थिति भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर कार्यक्रम स्थगित किए जाने की घोषणा की सभा का आयोजन गेल इंडिया कंपनी प्रभावित किसानों के मुद्दे को लेकर किया गया था।

युवा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ढालेश साहू ने बताया कि गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए दुर्ग जिले के किसानों की भूमि में पाइप लाइन बिछाई  जा रही है। मामले में प्रभावित किसानों द्वारा लगातार आवाज उठाया जा रहा है गेल इंडिया कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन से प्रभावित किसानों से मुलाकात करने किसान नेता राकेश टिकैत ग्राम नंनक_ी के किसान अधिकार सभा शामिल होने वाले थे, लेकिन आयोजन के लगभग एक घंटे पहले अपरिहार्य कारणों से श्री टिकैत के नहीं आ पाने की सूचना मिली इस पर किसानों को तत्काल फोन से जानकारी दी गई और कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

युवा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ढालेश साहू ने कहा कि कंपनी द्वारा किसानों को बिना सूचना दिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने इसे गम्भीरता लेते हुए प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने हेतु लगातार आवाज उठाया जा रहा है। साथ ही शासन प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने मांग की गई है आज किसान अधिकार सभा को लेकर कुछ किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे। जिन्होंने मामले में सांकेतिक प्रदर्शन कर कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया ग्राम नवागांव में बड़ी संख्या किसान प्रभावित इसलिए मामले में किसानों की अगली बैठक नवागांव में किए जाने चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट