दुर्ग

मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, 5 साल कैद
29-Sep-2023 3:36 PM
मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, 5 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितम्बर।
घर में आकर अरबी पढ़ाने के नाम पर मासूम बच्ची से बेड टच एवं अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। 

अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद मेहराज को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड तथा अर्थ दंड न दे पाने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास, वहीं धारा 12 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास,100 रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर दो माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।

थाना सुपेला अंतर्गत निवासी प्रार्थी की 9 वर्षीय बच्ची को अरबी की शिक्षा देने के लिए उन्होंने मोहम्मद मेहराज 22 वर्ष निवासी ग्राम माउर, जिला गोंडा, झारखंड हाल मुकाम अय्यप्पा नगर सुपेला को रखा हुआ था। वह प्रतिदिन घर में आकर उनकी  बेटी को पढ़ाता था। इस दौरान आरोपी बच्ची के साथ गंदी गंदी बातें कर उसे बेड टच करता था। परेशान होकर बच्ची ने यह बात अपनी माता को बताई। जानकारी मिलने पर पिता ने सुपेला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


अन्य पोस्ट