दुर्ग
5 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
27-Sep-2023 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितम्बर। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा ग्राम ननक_ी केन्द्र क्र. 02 एवं ग्राम कुटेलाभाठा केन्द्र क्र. 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 04 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। मूल्यांकन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मूल्यांकन पश्चात तैयार पत्रक मुख्य कार्यालय अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है। अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता अथवा प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो 05 अक्टूबर 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है। उक्त समय सीमा के पश्चात् किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे