दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में पौधारोपण
26-Sep-2023 3:25 PM
भारती विश्वविद्यालय में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 सितम्बर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग और यंग इंडियन संस्था दुर्ग के मध्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर एमओयू किया गया है। इसके अन्तर्गत भारती विश्वविद्यालय परिसर में आँवला, जाम,  कटहल, जामुन, नीम सहित लगभग 100 पौधों का पौधारोपण किया गया। ये सभी पौधे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक है।

ज्ञात हो कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भारती विश्वविद्यालय लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गावों में भी पौधारोपण किया गया है।

इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. आलोक भट्ट, डॉ. सुमन बालियान, डॉ. अंशु दीप खलको, डॉ. चाँदनी अफसाना, डॉ. के.सी. भगत, डॉ. जे.पी. कन्नौजे,, सपना पाण्डे, यंग इंडियन संस्था दुर्ग से पवन जैन, सरकार रूंगटा, हर्ष जैन, शिल्पा जैन, गरिमा जैन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट