दुर्ग

भिलाई चरोदा निगम शिविर में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच
24-Sep-2023 4:45 PM
भिलाई चरोदा निगम शिविर में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच

भिलाई नगर, 24 सितंबर। चरोदा में सफाई-मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अभियान के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर लगाकर सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। शिविर में समस्त सफाई कर्मचारी स्वच्छता दीदीयां और उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए।

मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष टेंट लगा कर स्वच्छता से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य जांच परिक्षण कर दवा वितरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके, उसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को पंजीयन कराया गया।

 शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, डे-एनयूएलएम योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं राशन कार्ड हेतु जानकारी दी गई। राशन कार्ड आधार कार्ड पंजीयन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आवास योजना उज्जवला योजना के लिए भी आवेदन लिए गए।

 इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के डॉक्टर डॉ रिचा शर्मा एवं डॉ. अनिरूद्ध सोनी एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश चंद्राकर नर्स ज्योति एवं नम्रता लैब टेक्नीशियन डेविड एवं गजेन्द्र उपस्थित थे।

शिविर के दौरान डॉक्टर ने बताया कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और बाहर के तेल वाला खाना खाने से बचना चाहिए और हरे भरे प्रोटीन वाली चीजे जैसे कि केला ककड़ी दूध दही घी खाना चाहिये।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत् भिलाई-चरौदा में महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, आयुक्त अजय त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, नोडल अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, मुकेश चंद्राकर, आवास प्रेरक अंकित साहू की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट