दुर्ग

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स को प्रतिभागियों ने सराहा
24-Sep-2023 3:21 PM
 छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स  को प्रतिभागियों ने सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24  सितंबर।  हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा संचालित एक माह अवधि के ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स को सभी 75 प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा है। ‘‘छत्तीसगढ़ की जनजाति’’ विषय पर आयोजित इस सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम व्याख्यान में पं. रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय, रायपुर की मानवषास्त्र विषय की सेवा निवृत्त प्राध्यापक, डॉ. मिताश्रीमित्रा ने ’’छत्तीसगढ़ में जनजाति के यात्रा’’ का गहराई से विष्लेषण किया। पावर प्वाइंट के माध्यम से डॉ. मित्रा ने प्राचीन समय से लेकर वर्तमान तक जनजातियों पर पडऩे वाले पर्यावरणीय, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक प्रभावों पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने अनेक प्रष्न पुछकर अपनी जिज्ञासा शांत किया।

यह जानकारी देते हुए सर्टिफिकेट कोर्स की समन्वयक, डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र में ऑनलाईन रूप से उपस्थित विष्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि जनजातियां हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेष के महत्वपूर्ण अंग है। हम सभी को उनके आवास, वेष-भूषा चिकित्सीय ज्ञान, परम्परा, रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए। डॉ. पल्टा ने इस प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स को प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

द्वितीय आमंत्रित व्याख्यान में दुर्ग विष्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ की जनजाति-एक सिंहावलोकन’’ पर अपने विचार रखे। पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से तथा वीडियो फिल्म दिखाकर डॉ. श्रीवास्तव ने बहुत ही रोचक ढंग से जानकारी दी। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव के व्याख्यान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि विष्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की श्रंृखला में यह आठवां पाठ्यक्रम है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत आयोजित व्याख्यानों की विषय सामाग्री प्रतिभागियों को उपलब्ध करायी जाती है। जिनमें वे अगामी भविष्य के लिए तथा पाठ्यक्रम की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु अध्ययन करते है। डॉ. लाल ने बताया कि इस सर्टिफिकेट कोर्स में प्राचार्य, प्राध्यापक, शोधार्थी, कर्मचारी, गृहणियां तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र्र के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। 


अन्य पोस्ट