दुर्ग

घर में अकेली महिला से दो परिचितों ने घर में घुस किया गैंगरेप
24-Sep-2023 3:09 PM
घर में अकेली महिला से दो परिचितों ने घर में घुस किया गैंगरेप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 24 सितंबर। वैशाली नगर थाना अंतर्गत महिला के घर में घुसकर दो परिचितों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने  आया है। वारदात के समय पति बच्चों के साथ नुआखाई त्यौहार मनाने ओडिशा गया था। लौटने पर पीडि़ता ने पति को आप बीती बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई।  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दूसरा अब भी फरार है।

एएसआई राजेश मणि ने बताया कि पीडि़ता मूलत: ओडिशा की रहने वाली है। यहां पति के साथ मजदूरी करती है। इन दिनों निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम में अपने परिवार के साथ रह रही थी। 17 सितंबर की दोपहर 2 बजे पीडि़ता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए काटाभाजी जिला बलांगीर ओडिशा चला गया, जबकि महिला घर में अकेली थी। 18 सितंबर की रात में पीडि़ता कमरे में सो गई थी। रात करीब 11 बजे मॉडल टाउन निवासी शंकर जगत और जय कुमार उसके घर में जबरदस्ती घुसे और रेप किया।

लौटने पर पीडि़ता ने पति को आप बीती बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई।  पुलिस ने मामले में धारा 376 (घ), 450, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।  मामले में शंकर जगत को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य जय कुमार अब भी फरार है।


अन्य पोस्ट