दुर्ग

धर्म पर टिप्पणी, गिरफ्तार
24-Sep-2023 3:07 PM
धर्म पर टिप्पणी,  गिरफ्तार

दुर्ग, 24 सितंबर। इंस्टाग्राम पर इस्लाम धर्म के बारे में गलत कमेंट्स डालने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 153 ए ,295 ए के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि तकिया पारा के मुतव्वली मोहम्मद शफीक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर एक घ्रुप में इस्लाम धर्म एवं उनके गुरु के बारे में गलत कमेंट्स किया है। शिकायत मिलते ही कुम्हारी निवासी अमन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


अन्य पोस्ट