दुर्ग

भादवा मेला में जम्मा जागरण की मची धूम, अंतिम दिन 25 को भंडारा
24-Sep-2023 3:06 PM
भादवा मेला में जम्मा जागरण की मची धूम, अंतिम दिन 25 को भंडारा

दुर्ग, 24 सितंबर। पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित प्रसिद्ध श्री रामदेव बाबा दरबार में आयोजित 10 दिवसीय श्री रामदेव बाबा के भादवा मेला में जम्मा जागरण व भजनों की धूम मची हुई है। देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपने प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को ंमंत्रमुग्ध कर रहे है। यह भादवा मेला श्री रामदेव बाबा के शिष्य सोहनलाल बापजी (चालीसगांव) के पुण्य प्रताप और भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में मनाया जा रहा है। भादवा मेला के 9वें दिन 24 सितंबर को विशाल जम्मा जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें जम्मा गायक गौरव बजाज दुर्ग अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। यह जम्मा जागरण कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरु होगा। भादवा मेला के अंतिम दिन 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे महाआरती और हवन-पूजन के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन ने बताया कि भादवा मेला में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालू शामिल हो रहे है। अंतिम दिन महाप्रसादी प्राप्त करने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिसकी तैयारियों में श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन,मनीष जैन के अलावा दरबार के अन्य सदस्य जुटे हुए है।


अन्य पोस्ट