दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 सितंबर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में 22 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिनमे विद्यार्थियों के अतिरिक्त प्राध्यापक एवं कार्यालयीन कर्मचारी सम्मिलित थे।
रक्तदान शिविर में भारती विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, भारती चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. अंचल चंद्राकर, सहायक रजिस्ट्रार अशोक लिलहरे व रविकांत आडिल, यांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष योगेश कुमार देशमुख, प्राध्यापकगण डॉ. अमिय भोंसले, डॉ. महिमा श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति पाण्डे, शोभा सिंह राजपूत, कु. डाया हुन तलंग के अतिरिक्त चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
शिविर का आयोजन भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर एवं भारती ग्रुप के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जय चंद्राकर के मार्गदर्शन में श्री मानव सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सचिव कीर्ति कुमार के विशेष सहयोग से किया गया।
रक्त दान शिविर को डॉ. भीमराव आंबेडकर चिकित्सालय, रायपुर का संरक्षण प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि शिविर का उद्देश्य संग्रहित रक्त को दुर्ग जिला अस्पताल में गर्भवती माता, सिकलिन, थैलीसीमिया, दुर्घटना में घायल तथा अन्य गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध कराना है। विदित हो कि दि इकॉनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन भारत में हर दो सैकंड में किसी न किसी जरुरतमंद व्यक्ति को रक्त की आवश्यक्ता पड़ती है तथा प्रतिदिन 12 हजार व्यक्तियों की देश में रक्त की कमी से मृत्यु हो रही है। यह आंकड़े भयावह और चिंताजनक है। इसिलिए रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा दी गई है।