दुर्ग

ट्यूशन से पैदल घर लौट रहीं दो छात्राओं को कार ने मारी ठोकर, घायल
23-Sep-2023 4:52 PM
ट्यूशन से पैदल घर लौट  रहीं दो छात्राओं को कार ने मारी ठोकर, घायल

आरोपी कार चालक फरार

भिलाई नगर, 23 सितंबर। ट्यूशन से पैदल घर लौट रहीं दो छात्राओं को कार ने ठोकर मारी, जिससे  दोनों घायल हो गईं। आरोपी कार चालक फरार है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बजे बजरंग पारा रूआबांधा निवासी छात्रा ओमिका यादव अपनी सहेली श्वेता के साथ ट्यूशन से वापस घर रुआबांधा पैदल लौट रही थी, तभी कालीबाड़ी सब्जी मार्केट रुआबांधा के पास एक अज्ञात कार का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते दोनों को ठोकर मार मौके से फरार हो गया है।

 एक्सीडेंट में ओमिका को सिर और श्वेता को सिर तथा शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सेक्टर-9 अस्पताल से करवाने के बाद चंदूलाल अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की रिपोर्ट आज घायल ओमिका के भाई रमाकांत यादव ने भिलाई नगर थाना में की है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट