दुर्ग

राज्य शालेय खेल स्पर्धा, फेंसिंग में सेजस जंजगिरी के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
23-Sep-2023 4:18 PM
राज्य शालेय खेल स्पर्धा, फेंसिंग में सेजस जंजगिरी के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 23 सितम्बर। कसडोल में विगत 14 से 17 सितंबर को आयोजित  23 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के फेंसिंग (तलवारबाजी) खेल में दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं विभिन्न आयु वर्ग में अनेक पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता का उदघाटन सिद्धांत मिश्रा जनपद अध्यक्ष कसडोल ने किया और समापन चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने किया।

उक्त प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के 72 फेंसिंग खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें 20 खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी से थे। सभी खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया पदक विजेताओं में रितिका चतुर्वेदी कक्षा 8 वीं ने 14 वर्ष बालिका वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 10 वां स्थान प्राप्त किया।

चेतना साहू ने 14 वर्ष बालिका वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वां स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा साहू ने कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 6वां स्थान प्राप्त किया।  नुपुर वर्मा 19 वर्ष बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 3रा स्थान प्राप्त किया। ईशान कुमार साहू ने रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वां स्थान प्राप्त किया।

रूद्र प्रताप ने स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 11वां स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश साहू ने रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 6वां स्थान प्राप्त किया, माही साहू ने स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5वां स्थान, तनूजा साहू ने कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9वां स्थान, लीना साहू ने रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 4 था स्थान, चंचल यादव स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वां स्थान, ख़ुशी साहू स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वां स्थान प्राप्त किया। चित्रांश कक्षा रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वां स्थान, दीपांशु स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 2 रा स्थान, पंकज कुमार साहू कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान, दिगेश्वर साहू  कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9वां स्थान, हर्ष रजक स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान, टोमन कक्षा स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान, धनंजय कुमार स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9 वा स्थान, उदयभान रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9वां स्थान प्राप्त किया।

फेंसिंग (तलवारबाजी) में सेजस जंजगिरी के दीपांशु , लीना साहू एवं नुपुर वर्मा तीन खिलाडिय़ो का चयन जम्मू कश्मीर व महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त सभी खिलाडिय़ों को विद्यालय में विशेष सभा आयोजित कर सम्मानित किया गया।

दुर्ग संभाग के बालिका प्रशिक्षक देमेश्वरी वर्मा एवं बालक प्रशिक्षक निखिल कुमार जांभुलकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी एवं दल प्रबंधक के रूप में मृत्युंजय शर्मा पीटीआई शा.उ.मा.वि. जेवरा बेमेतरा ने नेतृत्व किया। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


अन्य पोस्ट