दुर्ग

गेल इंडिया कंपनी प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत
23-Sep-2023 3:21 PM
गेल इंडिया कंपनी प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 सितम्बर। गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए दुर्ग जिले के किसानों की भूमि में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। मामले में प्रभावित किसान लगातार आवाज उठाया जा रहा है गेल इंडिया कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन से प्रभावि´त किसानों से किसान नेता राकेश टिकैत मुलाकात करेंगे 28 सितंबर को जिले के ग्राम नंनक_ी में किसान अधिकार सभा का आयोजन किया गया इसमें श्री टिकैत इसमें शामिल होंगे।

युवा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ढालेश साहू ने बताया कि कंपनी द्वारा किसानों को बिना सूचना दिए कम्पनी एवं बिना पंचनामा किये जोर जबरदस्ती पाइप लाइन बिछाई जा रही है। संबंधित क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों द्वारा बिना किसी जवाबदेही के साथ ही भूमि अधिग्रहण जैसे जरूरी जानकारी व बिना मुआवजा प्रावधान के यह कार्य किए जा रहे है श्री साहू का कहना है कि पाइप लाइन के विरोध किये जाने पर किसानों को धमकी देकर तानाशाही बर्ताव किया जा रहा है।

 इसे भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने गम्भीरता लेते हुए प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने हेतु लगातार किसान आंदोलन किया गया। साथ ही शासन प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने मांग की गई उक्त मामले पर गेल कम्पनी व शासन प्रशासन द्वारा गम्भीरता से नहीं लिए जाने के कारण। एक बार पुन: प्रभावित किसानों द्वारा किसान अधिकार सभा का आयोजन ग्राम नंनक_ी बाजार चौक में किया जा रहा है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बतौर अतिथि किसानों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित होंगे। जिसमें गेल इंडिया कंपनी से प्रभावित किसानों के हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट