दुर्ग

सडक़ों से निगम ने पकड़े घुमंतू मवेशी
23-Sep-2023 3:19 PM
सडक़ों से निगम ने पकड़े घुमंतू मवेशी

भिलाईनगर, 23 सितम्बर। चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसर एवं निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के आदेशानुसार भिलाई-3 और चरौदा क्षेत्र में प्रमुख राजमार्ग -मुख्य सडक़ को आवारा पशुओं से मुक्त कराने कार्रवाई नियमित की जा रही है। विगत दिनों कलेक्टर दुर्ग पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा समय सीमा की बैठक में इस विषय पर निर्देशित करते हुए अपने पालतू जानवर रोड पर छोडऩे वालों के विरूद्ध कडी कार्रवाई किये जाने अधिकारियों को आदेश प्रदान किया गया है। जिस पर लगातार भिलाई-चरौदा निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन और रात दोनो ही समय मवेशी पकडक़र उन्हे सडको  से हटाया जा रहा है।  इस दौरान निगम के स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक मुख्य राजमार्ग सहित अन्य आवागमन वाली प्रमुख सडक़ों से आवारा घुमंतू पशु पकडऩे की कार्रवाई काउ कैचर के माध्यम से की जा रही है, साथ ही अपने पालतू मवेशी बाहर छोडऩे वाले पर अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट