दुर्ग

कोचिंग सेंटर के सामने खड़ी बाइक चोरी
22-Sep-2023 4:25 PM
कोचिंग सेंटर के सामने खड़ी बाइक चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 सितम्बर। कोचिंग सेंटर के सामने वाहन खड़ी कर दोस्त से मिलने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े प्रार्थी की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज का जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि न्यू आमापारा वार्ड नंबर 13 निवासी अवधेश मिश्रा बेंगलुरु में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत है। 20 सितंबर को शाम लगभग 5:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन क्रमांक सीजी 07 जी 6225 को हैंडल लॉक करके स्टेप कोचिंग के सामने खड़ी करके अपने दोस्त से मिलने गया हुआ था। शाम लगभग 6.30 बजे वह अपने दोस्त से मिलकर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब है।

चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की तलाश की परंतु वाहन नहीं मिलने पर उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट