दुर्ग

पुरी जाने से नाराज ससुराल वालों ने की मारपीट
22-Sep-2023 4:23 PM
पुरी जाने से नाराज ससुराल वालों ने की मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 सितम्बर। लगभग 20 दिन पूर्व अपनी मर्जी से पुरी घूमने गई पीडि़ता के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने पीडि़ता के पति ,ससुर एवं भांजे के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 5 करंजा भिलाई निवासी मधुबाला सोनी पति टेकेंद्र कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 2 सितंबर को अपनी मर्जी से पुरी घूमने गई हुई थी। पुरी घूम कर आने के बाद वह अपने चाचा सुनील सोनी के यहां पढ़ाई तथा पीजीडीसीए की तैयारी करने के लिए रुक गई थी। वह अपनी पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान 19 सितंबर को उसके पति टेकेंद्र कुमार सोनी ने उसके साथ प्यार से बातचीत करते हुए उसे अपने घर वापस बुलाया। इसके बाद पीडि़ता के पति, ससुर अवध राम सोनी तथा भांजा निखिल सोनी पीडि़ता के साथ वाद विवाद करते हुए लड़ाई किये। इसके बाद उसके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट किया और घर से घसीटते हुए निकाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा  कि वह वापस घर ना आए।

परेशान होकर पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट