दुर्ग
महापौर ने की पूजा-अर्चना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 सितम्बर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय परिसर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गयी। जिसका पूजन अगले दस दिनों तक कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। बता दें कि भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में पिछले कई वर्षो से भगवान गणेश और विश्वकर्मा देवता की पूजा होती आ रही है।
समय-समय पर अलग-अलग कर्मचारियों द्वारा इसकी पहल कर निगम कार्यालय में देव स्थापना कर पूजा-अर्चना कि जाती रही है। वही यहां ये भी ज्ञात हो कि 17 सितंबर को भी निगम कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। दोनों ही दिवसों पर शहर के प्रथम नागरिक महापौर निर्मल कोसरे पूजन में उपस्थित रहे। उनके साथ शहर सरकार में उनके साथी एम.आई.सी. सदस्य मोहन साहू, पार्षद डे साहाब वर्मा, टेनेन्द्र ठाकरे, आशीष वर्मा एवं अन्य भी उपस्थित रहे। निगम कर्मचारियों में अविनाश चन्द्राकर, चेतन देवांगन,श्याम सुंदर सिंह, टिकेन गोस्वार, बलराम चेलक, सुखनंदन यादव, अश्विनी चंद्राकर, लिंगेश्वर राव, मनोज मैथिल, मनोज हरकंडे, पुरानिक साहू एवं अन्य मौजूद रहे।