दुर्ग

भारती विवि के फार्मेसी संकाय में प्रवेश उत्सव
22-Sep-2023 3:08 PM
भारती विवि के फार्मेसी संकाय में प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 सितम्बर। भारती विश्वविद्यालय चंदखुरी, दुर्ग के फार्मेसी संकाय में दिनांक 20 सितंबर, बुधवार को डी फार्मा और बी फार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों  के लिए प्रवेश उत्सव मना कर नवीन शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्रकार, भारती ग्रुप के संयुक्त संचालक जय चंद्राकर, उप कुलपति डॉ आलोक भट्ट, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, उप रजिस्ट्रार खीलेश कुमार गंजीर, सन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एचएस वर्मा एवं प्राचार्य फरीना काज़ उपस्थित रहे।

प्राध्यापक संस्कृत विभाग डॉ.कृष्ण दत्त त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार, सरस्वती वंदना एवं साथ राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने संस्था के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि संस्था में श्रेष्ठ शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले अध्यापन से विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्त करेंगे, एवं संयुक्त संचालक जय चंद्राकर ने कहा कि विद्यार्थियों ने ऐसे संस्थान में प्रवेश लिया है, जो उन्हे अपने मंजिल की ओर लेकर जाएगा। उन्होंने फार्मेसी की व्यापकता को बताते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मृत्युंजय सतपथी के द्वारा विद्यार्थियों को संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों, परिष्कृत प्रयोगशाला, उपलब्ध सुविधाएं और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को फार्मेसी संकाय के सभी शिक्षकों से परिचित कराया गया एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी दी गई। अंत में स्कूल ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य सोनिया सिंह ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया और नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की, कार्यक्रम का संचालन प्रगति बघेल व दीपिका कुमारी द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट