दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 सितम्बर। डुंडेरा (वार्ड 35/36) में सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा का शुभारंभ हुआ। सशक्त सर्व सामाजिक संगठन ग्राम डुंडेरा जिला- दुर्ग द्वारा सोमवार शाम 5 बजे मुख्य अतिथि आयरन लेडी गुरमीत कौर धनई, अध्यक्षता कपिल देव पांडेय उतई थाना प्रभारीद्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन हुआ।
मुख्य अतिथि गुरमीत कौर धनई का सर्व समाज के प्रतिनिधि एवं सशक्त सर्व समाजिक संगठन ग्राम डुंडेरा के अध्यक्ष केशव महिपाल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तथा अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी कपिल देव का स्वागत बी.आर.मौर्य संरक्षक सशक्त सर्व सामाजिक संगठन द्वारा किया गया। तत्पश्चात ग्रामवासी बच्चों द्वारा रंग-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जन जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरमीत कौर धनई ने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ी बोली में कहा कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा के नारे लगाते हुए कहा कि यह डुंडेरा पहले गांव है। जो जन चेतना(जन जागरूकता अभियान) के माध्यम से जो खुद की राशि से ग्राम वासियों की सुरक्षा के आधार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर शासन को सहयोग कर रहा है। निश्चित ही यह सराहनीय एवं जनता की तरफ से उल्लेखनीय कदम है।
थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय के द्वारा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया, साथ ही संगठन के कार्यों से प्रेरित होकर टीआई साहब अपनी ओर से एक सीसीटीवी कैमरा की घोषणा की।
इस कार्यक्रम में सी सी टीवी के इंजीनियर फ्यूचर टेक्नोलॉजी ने इसको पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद खिलेश्वर चंद्राकर, सतनामी समाज के संरक्षक उदय राम सोनवानी,भुनेश बंजारे, यादव समाज के अध्यक्ष मुन्ना यादव, वरिष्ठ पत्रकार तथा ठेठवार यादव समाज से रोशंकर यादव, साहू समाज के सचिव खोम लाल साहू, सतनामी समाज के अध्यक्ष केशव महिपाल, सेन समाज अध्यक्ष दशरथ, साहू समाज एवं शीतला सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष लीलाधर साहू, ढीमर समाज के अध्यक्ष हूलाराम सार्वे , देवांगन समाज अध्यक्ष सुखराम देवांगन , सियान गुमानगिरी गोस्वामी,मुकुंदी साहू, देवांगन समाज के कार्यकर्ता, कुर्मी समाज के कार्यकर्ता,अन्य समाज के सम्मानित जन तथा सशक्त सर्व सामाजिक संगठन ग्राम डुंडेरा के सभी महिला पुरुष सम्मानित जन, बाहुल्य संख्या में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र टंडन एवं हेमंत खिलाड़ी ने किया।