दुर्ग

दुकान में छत की शीट तोड़ भीतर घुसे चोर, नगदी, कापर केबल समेत डीवीआर पार
15-Sep-2023 3:05 PM
दुकान में छत की शीट तोड़ भीतर घुसे चोर, नगदी, कापर केबल समेत डीवीआर पार

भिलाई नगर, 15 सितंबर। पावर हाऊस नंदिनी रोड के मुख्य मार्ग से लगी एक फेब्रिकेशन शाप की छत पर लगी शीट तोड़ अज्ञात चोर भीतर घुसे और दुकान में रखे केश समेत कापर केबल, वेल्डिंग राड, ग्राइंडर समेत सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तक चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय राकेश पाण्डेय निवासी देवांगन भवन के पीछे बैकुण्ठ धाम केम्प 2 स्टील वेल्डिंग का काम करता है तथा उसकी श्री शिवम स्टील फेब्रिकेशन की दुकान नंदिनी रोड केम्प 2 भिलाई में है। राकेश ने बताया कि वह बुधवार की रात दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। गुरूवार की सुबह करीबन साढ़े 9 बजे दुकान पहुंचकर ताला खोला तो देखा कि दुकान की छत में लगी सीट टूटी हुई है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में रखा कैश 5000 रूपये, कापर केबल वेल्डिंग तार, ग्राईंडर मशीन, बाट 20 किलो ग्राम, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर, टूल्स गायब है। किसी अज्ञात चोर ने दुकान के छत में लगी सीट को तोडक़र अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे सामान को चोरी कर गया है।


अन्य पोस्ट