दुर्ग

बीमा की राशि अदा करने का दिया आदेश
15-Sep-2023 2:32 PM
बीमा की राशि अदा करने का दिया आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 सितंबर। स्थाई लोक अदालत ने एक फैसले में परिवादिनी को राहत प्रदान की है। स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष ए आर ढिडही ने बीमा कंपनी को भुगतान दावा राशि चार लाख रुपए तथा मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार अदा करने का आदेश दिया है।

सेक्टर 5 भिलाई निवासी पल्लव कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविक सेंटर भिलाई शाखा से 6.90 लाख का लोन लिया था। लोन के एवज में बैंक के माध्यम से मुंबई की फस्र्ट लाइफ इंश्योरेंस से जीवन सुरक्षा और दुर्घटना बीमा पॉलिसी भी ली थी। कोरोना के समय परिवादिनी शिप्रा बर्मन राय के पति पल्लव कुमार की मृत्यु हो गई थी। शिप्रा बर्मन ने बतौर नामिनी बीमा कंपनी के समक्ष 4 लाख का बीमा भुगतान दावा पेश किया था। बीमा कंपनी ने दावा को निरस्त कर दिया था। इस पर परिवादिनी ने स्थाई लोक अदालत में परिवाद दायर किया था।


अन्य पोस्ट