दुर्ग

जोन आयुक्त में फेरबदल, प्रभार बदले
13-Sep-2023 3:49 PM
जोन आयुक्त में फेरबदल, प्रभार बदले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाईनगर, 13 सितंबर। निगम की प्रशासकीय व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा विभागीय कार्यों में कसावट लाने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जोन क्रं. 5 सेक्टर 6 के जोन आयुक्त खिरोद्र भोई को स्थानांतरित कर जोन-1 नेहरू नगर का जोन आयुक्त का प्रभार सौंपा है तथा जोन आयुक्त जोन क्रं. 4 शिवाजीनगर जोन आयुक्त  पूजा पिल्ले को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जोन आयुक्त जोन क्रं. 5 सेक्टर 6 का अतिरिक्त प्रभार सौंपे।

जोन का आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि जोन-1 नेहरू नगर के जोन आयुक्त रहे राजेन्द्र नायक का स्थानांतरण नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उतई नगर पंचायत में किया गया है।   


अन्य पोस्ट