दुर्ग

सडक़ दुर्घटना रोकने मवेशियों का धड़पकड़ अभियान
13-Sep-2023 3:49 PM
सडक़ दुर्घटना रोकने मवेशियों का धड़पकड़ अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाईनगर, 13 सितंबर। रोका छेका संकल्प अभियान में पकड़े गये घूमन्तू मवेशियों का शहरी गौठान तथा  पशु आश्रय स्थल में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टैगिंग किया जा रहा है। निगम का राजस्व अमला सडक़ दुर्घटना को रोकने सडक़ तथा चौक चौराहों से आवारा मवेशियों का धड़पकड़ कर रहा है।

आयुक्त रोहित व्यास रोका छेका संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए लगातार मॉनेटरिंग कर रहे है। उन्हें भ्रमण के दौरान जहॉ भी चौक या सडक़ पर मवेशी दिखते है, वे तत्काल इस पर कार्रवाई के निर्देश देते है। आयुक्त को हुडक़ो वासियों ने श्री राम चौक में रात्रि में पशुओं का समुह एकत्र रहने की सूचना दी गई जिस पर राजस्व अमला जोन-5 के सहायक राजस्व अधिकारी के साथ शाम 7 बजे हुडक़ो पहुॅचकर सम्पूर्ण क्षेत्र से सडक़  तथा चौक चौराहों में झुण्ड में बैठे आवारा मवेशियों को काउ कैचर के माध्यम से गौठान में रखा गया है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने राजस्व अमले को नियमित रूप से सम्पूर्ण निगम क्षेत्र का भ्रमण कर घुमन्तू मवेशियों की धड़पकड़ करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत तीन माह के भीतर 1126  आवारा मवेशियों को पकडक़र गौठान में रखा गया है। इन मवेशियों का एनिमल टैगिंग किया जा रहा है, अभी तक 354 मवेशियो का टैगिंग किया जा चुका है।

निगम आयुक्त श्री व्यास के निर्देश पर  निगम भिलाई द्वारा तीन टीम बनाई गई है, जो काउ केचर वाहन में संसाधनों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर आवारा मवेशियों को पकड़ निगम के शहरी कोसानगर और डीमार्ट के पास पशु आश्रय स्थल में रख रहे है। जुलाई माह में 278, अगस्त में 684 तथा 11 सितंबर तक 164 सहित कुल तीन माह में 1126 मवेशी पकड़े जा चुके है।

निगम क्षेत्र के नागरिक द्वारा निदान 1100 तथा अन्य माध्यम से मवेशियों की शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दे रहे है, टीम ने जी.ई.रोड, आकाशगंगा, हुडक़ो, वैशालीनगर, पावर हाउस चौक, नेहरू नगर, टाउनशिप क्षेत्र की सडक़ो पर घुमने वाले घूमन्तू मवेशियों का धड़पकड़ की कार्रवाई कर रहे है। निगम प्रशासन ने पशुपालकों से अपील किया है कि वे अपने पालतू मवेशियों को मोहल्ले के गली अथवा सडक़ पर नहीं बांधे तथा सडक़ में खुला न छोड़े ऐसी स्थिति में जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट